अक्षय कुमार जिस स्पीड से अपनी फ़िल्म में कम्पलीट करते है और उनसे मुनाफ़ा कमाते हैं ये तो हम सब देखते ही आए हैं। इसीलिए अक्षय कुमार ने साल 2022 में बॉलीवुड में सबसे अधिक टैक्स देकर हिंदी फिल्म उद्योग में एक अलग मिसाल क़ायम की है। इसके लिए आईटी विभाग से उन्होंने सम्मान प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार लंदन में टीनू देसाई के साथ अपनी अगली फिल्म कैप्सूल गिल की शूटिंग में काफी बिजी हैं। वह ब्रिटेन में आनंद एल राय के रक्षा बंधन का प्रचार भी कर रहे हैं।
अक्षय कुमार के पास अपने तरह की कई फिल्में और एंडोर्समेंट हैं और अब लगभग 5 वर्षों से सबसे ज़्यादा टैक्स भरने का रेकर्ड क़ायम किया है।
इस बीच, अक्षय कुमार एक बार फिर वास्तविक जीवन से प्रेरित फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर एक सिख कैरिक्टर के रूप में वापसी करेंगे। वह फिल्म कैप्सूल गिल में जसवंत सिंह गिल का रोल करेंगे जो की एक खनन इंजीनियर के साहस भरे कार्य को उजागर करता है। जिसने एक तबाही के दौरान कई लोगों की जान बचाई।
वह अगली बार 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने वाली आनंद एल राय की रक्षा बंधन में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार के पास अभी गोरखा, सेल्फी, राम सेतु, सूरराई पोट्रू और मिशन सिंड्रेला जैसी फ़िल्में बाक़ी हैं।
अक्षय कुमार हर साल अलग अलग फ़ील्ड की कम से कम चार पाँच फ़िल्में लेकर आते हैं। और उसमें से अधिकतर एवरेज से ज़्यादा यह अच्छा बिज़नस कर निकलती है। जो कि उन्हें बहुत फ़ायदा पहुँचाता है। यही कारण है वो बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा टैक्स पयेर बने हुए है।
यह भी पढ़े: तारा सुतारिया का ये बयान उड़ा रहा हे पापरजी फोटोग्राफर्स की नींद