राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 34 वर्षीय व्यक्ति, जिसका विदेश यात्रा का कोई रेकर्ड नहीं है मंकीपॉक्स वायरस के लिए पॉज़िटिव पाया गया है नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे ने पुष्टि की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह भारत में इस बीमारी का चौथा मामला है। इस व्यक्ति ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक स्टैग पार्टी में हिस्सा लिया था। पश्चिमी दिल्ली के निवासी इस व्यक्ति को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद करीब तीन दिन पहले यहां मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके नमूने शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NVI) पुणे भेजे गए थे जो पॉजिटिव आए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यहां लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) में मंकीपॉक्स से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं।
सरकार ने कहा है कि संक्रमण के स्रोत की पहचान करने, और जनता में जागरूकता फैलने जैसे ज़रूरी कदम उठाए जा रहे है।
दुनिया के 75 देशों से मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और इसके प्रकोप के कारण अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं। डब्ल्यूएचओ (WHO) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में भारत के अलावा थाईलैंड से एक मामला सामने आया है।
यह भी पढ़े: WHO ने किया मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित