हमें फ़िट रहने और शरीर को बेहतर बनाने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। और कई लोगों का मानना है कि प्रोटीन सिर्फ़ अंडे और मांस से ही ज़्यादा प्राप्त किया जा सकता है। परंतु प्रोटीन के और भी सस्ते और अच्छे शाकाहारी विकल्पों में बाज़ार में मिलते है।
अक्सर लोगों में यह भी भ्रम रहता है की प्रोटीन सिर्फ़ उन्हें चाहिए जो बॉडीबिल्डिंग कर रहे हैं या जो ज़्यादा एक्सरसाइज करते हैं। और ऐसा सच नहीं है प्रोटीन उस हर एक व्यक्ति को चाहिए जो स्वस्थ रहना चाहता है।
हम आपके लिए कुछ ऐसी चीज़ें लेकर आए हैं जिनमे प्रोटीन की मात्रा काफ़ी ज़्यादा होती है। वहीं ये विकल्प सस्ते भी है ताकि आपकी जेब पर ज़ोर ना पड़े।
1. सोया
बाज़ार में मिलने वाले सबसे सस्ते प्रोटीन के विकल्पों में सोया सबसे ऊपर आता है क्योंकि वह बहुत ही सस्ता और प्रोटीन से भरपूर आता है। साथ ही साथ सोया में आयरन भी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि आपको एनिमिया से बचाने में मदद करता है। देखे तो सोया के और भी बहुत सारे फ़ायदे हैं जिनमें मधुमेह (डायबिटीज़) को कंट्रोल करने में मदद करता है। सोया हड्डियों और दाँतो के लिए काफ़ी लाभदायक है।सोया शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करता है।और वज़न घटाने के लिए भी काफ़ी लाभदायक माना जाता है।
100 ग्राम सोया चंक में 52 ग्राम प्रोटीन होता है।
2. ओट्स
आज भारत में ओट्स को नाश्ते के तौर पर भारत के बहुत सारे घरों में खाया जाता है। यह प्रोटीन और विटामिन उसका एक बहुत अच्छा स्रोत है। ओट्स के ज़रिये हम वज़न कंट्रोल कर सकते हैं। ओट्स के और भी बहुत सारे फ़ायदे हैं जैसे की ओट्स खाने से आपका पाचन तंत्र बहुत अच्छा रहता है, आपको दिल की बीमारियों से दूर रखता है और आपको कई सारी बीमारियों से बचाता है।
100 ग्राम ओट्स में 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
3. काला चना
आपको बता दें कि काले चने खाने से शरीर के अंदर काफ़ी सारी ऊर्जा भर जाती है। ये आपको काफ़ी सारी बीमारियों से दूर रखेगा, आपकी पाचन में आपकी मदद करेगा ।आपके शरीर से आयरन की कमी को दूर करेगा आपकी त्वचा के लिए काफ़ी ज़्यादा फ़ायदेमंद है। आपकी डायबिटीज़ को भी संतुलित रखने में ये आपकी मदद करेगा।
100 ग्राम काले चने में 19 ग्राम प्रोटीन होता है।
4. मूंगफली
मूंगफली फ़ाइबर, प्रोटीन, फ़ैट जैसे और भी गुणकारी खनिजो से भरपूर है। ये शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन लेने का बहुत ही अच्छा विकल्प है मूंगफली के अंदर विटामिन सी और मैग्नीशियम पौलेंड और कॉपर जैसे खनिज भी पाए जाते है। ये आपको दिल की काफ़ी बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से कैन्सर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है।
100 ग्राम मूंगफली में 25 ग्राम प्रोटीन होता है।