Breaking News

अनुष्का सेन का यह देसी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, साड़ी को लहराती नजर आई अनुष्का

अनुष्का सेन टीवी इंडस्ट्री की बेहद ही क्यूट और खूबसूरत अभिनेत्री है। बता दे अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री के में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी। जिसके बाद उनके काम को काफी ज्यादा पसंद किया गया। टीवी इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ ही अनुष्का सेन एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है और उन्हें कई मिलियन लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते दिखाई देते हैं। अनुष्का की तस्वीरों को भी लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और उनके नए नए लुक के साथ नए नए अंदाज की लोग काफी प्रशंसा करते हैं। हाल ही में अनुष्का सेन का एक नया लुक देखने को मिल रहा है जिसकी सभी फैन जमकर तारीफ करने लगे हैं। बता दे अनुष्का का यह साड़ी लुक लोगों को काफी ज्यादा सुंदर लग रहा है जिसके चलते उनकी तस्वीरों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

अनुष्का के क्यूट अंदाज के दीवाने है फैंस

अनुष्का सेन का यह देसी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, साड़ी को लहराती नजर आई अनुष्का

अनुष्का सेन की लोकप्रियता अब काफी ज्यादा बढ़ चुकी है जिसकी वजह से लोग उन्हें फॉलो करने से लेकर उनके हर एक कदम पर भी अपनी नजर रखते हैं। बता दे अनुष्का के प्रोजेक्ट लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं और उनकी इस सफलता को देख वे उनसे काफी ज्यादा प्रभावित होते दिखाई पड़ते हैं। बीते समय देखा जा सकता था कि अनुष्का खतरों के खिलाड़ी में भी देखी गई थी और अपने शानदार और निडर प्रदर्शन की वजह से लोगों ने उनकी जमकर तारीफ भी की थी। अनुष्का का यह खास और कॉन्फिडेंट अंदाज लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है और वे उनसे प्रेरित होते भी नजर आते हैं। इतनी कम उम्र में अनुष्का ने अपने लिए हाई बेंच मार्क सेट किया हुआ है और अभिनेत्रियों के लिए भी वे एक प्रेरणा का स्त्रोत है।

साड़ी पहने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन

अनुष्का सेन का यह देसी अंदाज देख फैंस हुए फिदा, साड़ी को लहराती नजर आई अनुष्का

अनुष्का सेन एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जिसके चलते हमे आए दिन उनके नए नए लुक देखने को मिलते हैं। बता दे अनुष्का जहां अपने वेस्टर्न लुक और शॉर्ट ड्रेसेज के साथ लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वहीं इस बार उन्होंने अपने साड़ी लुक से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। हाल ही में अनुष्का को पैरट ग्रीन कलर की साड़ी में देखा गया जिसके बाद फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया और वे उनके लुक्स की भी जमकर तारीफ करने लगे। मिनिमल मेकअप लुक के साथ अनुष्का ने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था और उनका यह साड़ी में कातिलाना अंदाज लोगों को काफी पसंद आया जिसके चलते उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोगों के द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।

About Prashant Meena

Prashant Meena is the Co-Founder and Chief Editor of Bharat Jaago.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *