मलाइका अरोरा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है जिसके चलते उनके लुक्स भी आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और उनके काम की भी लगातार चर्चा की जाती है। बता दे मलाइका इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दूर है लेकिन उनके द्वारा किए गए इवेंट्स या शोज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। जिसके चलते फैंस मलाइका के नए नए अंदाज को देखने के लिए उत्सुक होते भी नजर आते हैं। मलाइका इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा बिजी चल रही है जिसके चलते वे अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। बता दे अर्जुन और मलाइका अरोरा की जोड़ी को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है जिसके चलते दोनों के लुक्स की भी फैंस जमकर तारीफ करते नजर आते हैं।
एक दूसरे के साथ बेहद खुश है अर्जुन और मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने जब अरबाज खान से तलाक लिया तो उसके बाद वे कुछ समय तक इंडस्ट्री से दूर रही। हालांकि अपने काम के चलते उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। बता दें मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को पिछले 3 साल से भी ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी को भी लोग काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। जहां पहले लोग दोनों की जोड़ी पर सवाल उठाते थे और यह कहते नजर आते थे कि मलाइका अर्जुन से उम्र में काफी ज्यादा बड़ी है और दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा वही अर्जुन और मलाइका ने उनकी बातों को गलत ठहराया और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते चले गए। बीते दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर फैल रही थी कि मलाइका अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली है जिसके बाद अर्जुन ने इस तरह मीडिया वालों को दिया अपना जवाब।
मीडिया पर भड़के अर्जुन कपूर
मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबर पर अर्जुन कपूर का अब काफी भड़काऊ बयान सामने आया है। जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि इस तरह की खबरें फैलाने वाले लोगों से वे बेहद ही नाराज है। यह सारी अफवाहें बेबुनियाद है साथ ही उन्होंने बताया कि जो मीडिया वाले इन खबरों को हवा दे रहे हैं वे उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने की हिम्मत ना करें। अर्जुन कपूर के द्वारा दिया गया बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका और अर्जुन के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब यह चाहते हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए। साथ ही दोनों को फैंस काफी प्यार भी देते हैं।