अभिनेता आर माधवन और बिपाशा बसु 2012 में आई फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स में एक साथ नजर आए थे।उसी वर्ष फिल्म का प्रचार करते हुए उन्होंने बताया कि, कैसे माधवन बिपाशा के प्रति आकर्षित हो गए थे। उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म का एक ज़रूरी हिस्सा है जो आप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं।
जानिए आर माधवन के इस बयान का पूरा सच
2012 के एक इंटरव्यू के दौरान आर माधवन ने बताया कि जब भी आपको किसी मूवी में किसी एक्ट्रेस के साथ एक रोमांटिक रोल अदा करना होता है तो आपको उसकी तरफ़ आकर्षित होना ही पड़ता है। वरना फिर मैं दोनों के बीच कैमेस्ट्री दिखाई नहीं देती जो की फ़िल्म के लिए ज़रूरी होती है।और मैं निश्चित रूप से एक व्यक्ति के रूप में बिपाशा के प्रति आकर्षित हूं। वह अभूतपूर्व है और यदि आपके पास वह केमिस्ट्री नहीं है, तो पर्दे पर रोमांस को चित्रित करना मुश्किल है। वह बेहद सुंदर और आकर्षक है। आर माधवन बताते है कि सेट पर हमारा रिश्ता कैसा होगा इसका मुझे ज़रा अभी अंदाज़ा नहीं था।
बिपाशा बसु ने 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, जब वे 2015 में अलोन के सेट पर मिले थे और तभी दोनो के बीच नज़दीकियाँ बढ़ी थी। इससे पहले उन्होंने अभिनेता जॉन अब्राहम को 10 साल तक डेट किया था, लेकिन 2011 में वे अलग हो गए। बिपाशा को आखिरी बार 2020 में MX Player की वेब सीरीज Dangerous में देखा गया था। इस शो में करण सिंह ग्रोवर, सोनाली राउत, नताशा सूरी, सुयश राय और नितिन अरोड़ा ने भी काम किया था।
अपने बेटे को चैम्पीयन बना रहे है माधवन
माधवन ने हाल ही में अपनी पत्नी सरिता बिरजे के साथ 23वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। माधवन और सरिता ने 2005 में बेटे वेदांत माधवन को जन्म दिया था। वेदांत हाल ही में 48 वीं जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में एक राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सुर्खियों में आए थे।
माधवन को आखिरी बार रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट में देखा गया था, जिसे 1 जुलाई को रिलीज़ किया गया था।अभिनेता शाहरुख खान और सूर्या ने फिल्म में कैमियो किया था। रॉकेट्री को दुनिया भर में छह भाषाओं में रिलीज़ किया गया था, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ शामिल हैं।
यह भी पढ़े:
समंथा के इस बयान से रणवीर भी शर्मा गये, जानिए पूरा मामला