देवानंद साहब जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे। बता दे आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े कई बड़े किस्सों के बारे में आपको बताएंगे। देवानंद ने फिल्मी करियर में 60 से 70 के दशक में कई बड़ी फिल्में हिंदी सिनेमा को दी। साथ ही अपनी कलाकारी के चलते वे इतने ज्यादा मशहूर हो चुके थे कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी ज्यादा बेताब रहते थे। देवानंद साहब ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत ही मुश्किल समय से की थी। बता दे वे पंजाब के एक छोटे परिवार से संबंधित थे और उनके पिता के पास उन्हें आगे पढ़ाने के पैसे नहीं थे जिसके चलते वे अपने लिए काम ढूंढने लगे और देखते ही देखते उन्होंने अपनी कलाकारी को आजमाया जिसमें में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुए।
देवानंद के लुक्स की इतनी दीवानी थी लड़कियां
देवानंद अपने समय के काफी जाने-माने अभिनेता रह चुके है और उनके काम को उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद भी किया जाता था जिसके चलते उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हो गई थी। फिल्में उनके नाम से सुपरहिट हो जाया करती थी और लोग उन्हें देखने के लिए हर वक्त इंतजार ही करते रहते थे और बड़े पर्दे पर उनके काम को देख दर्शक काफी ज्यादा खुश होते थे। देवानंद की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बहुत ही मजेदार है जिसमें लड़कियां उनको देख मरने तक की कोशिश करने लग जाती है। बता दे यह किस्सा उनके कपड़ों से जुड़ा हुआ है फिल्म में जब भी वे सफेद रंग की शर्ट और काले रंग का कोट पहनते थे तो लड़कियां उन्हें काफी ज्यादा पसंद करती थी और जब वे इस कलर कॉन्बिनेशन के कपड़े पहनकर पब्लिक प्लेस में आते थे तो लड़कियां आत्महत्या तक करने की कोशिश करने लग जाती थी जिसकी वजह से कोर्ट को इस मामले में दखलअंदाजी करनी पड़ी।
इस तरह लगा देवानंद के काला कोट पहनने पर प्रतिबंध
जैसा कि हमने आपको ऊपर आर्टिकल में बताया कि लड़कियां उनके लुक के लिए इतनी ज्यादा दीवानी थी कि वे उन्हें देखकर आत्महत्या तक करने की कोशिश करने लगी थी जिसके बाद कानून व्यवस्था को इसमें अपनी दखलअंदाजी करनी पड़ी और यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। जहां यह फैसला लिया गया कि देव आनंद पब्लिक प्लेस में सफेद शर्ट ब्लैक कोट नहीं पहनेंगे और इस किस्से से हम आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी एक झलक को देखने के लिए उनके फैंस कितने ज्यादा बेताब हो जाते थे जिसकी वजह से कोर्ट को उनके कपड़ों पर ही प्रतिबंध लगाना पड़ा। देवानंद ने अपने फिल्मी करियर के दौरान खूब अच्छा खासा नाम कमाया जिसकी वजह से इंडस्ट्री में आज भी उनकी अलग पहचान है और उनकी फिल्मों को आज भी फैंस बड़े चाव से देखते हैं। उनकी जिंदगी से जुड़ा यह किस्सा इतना मजेदार है कि उनके फैंस भी काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं।