ऋतिक रोशन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं साथ ही उनके काम को भी लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वही बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो उसकी वजह से वे इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। बता दे जब ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी को तलाक दिया उसके बाद वे चर्चा का विषय बने रहे और अब अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप की वजह से लगातार सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे सबा और रितिक रोशन एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं जिसके चलते उनकी तस्वीरें और वीडियोस लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती है और दोनों की जोड़ी पर भी फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते नजर आते हैं।
ऋतिक और सबा की जोड़ी फैंस को है बेहद पसंद
रितिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को एक दूसरे के साथ कई इवेंट और शोज का हिस्सा बनते हुए देखा जा सकता है। जिसके चलते उनके वीडियोस सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो जाते हैं और उनके लुक्स की भी चर्चा की जाती है। बता दें रितिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड को जहां कई लोग ट्रोल कर देते हैं वहीं कई लोग इनकी जोड़ी की काफी सराहना करते नजर आते हैं और सब आजाद के क्यूट लुक्स की भी जमकर तारीफ की जाती है। हाल ही में रितिक रोशन और सबा आजाद को एक साथ लंच डेट पर जाते हुए देखा गया और तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि रितिक ने किस तरह अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ा हुआ है। जिसको लेकर अब लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आइए बताते हैं किस तरह लोगों ने रितिक को सुनाएं जमकर ताने।
इस वजह से हुए ऋतिक रोशन ट्रोल
रितिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ आए दिन क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं लेकिन इस बार रितिक ने ऐसा कुछ किया कि लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। बता दे हाल ही में रितिक और सबा को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा जा रहा था साथ ही ऋतिक के दोनों बेटे रिहान और रिदान को भी देखा जा सकता था और इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं और यह कहने लगे हैं कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपने बच्चों को कैसे घुमा सकते हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए। रितिक को इनकी हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रोल किया जाने लगा है और लोग भी इनकी हरकत पर इन्हें ताने सुनाते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते ऋतिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग ऋतिक पर अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।