जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। बता दे जानवी कपूर ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके लुक्स और उनके काम को फैंस अब काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। जानवी को करियर की शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिसके चलते उनकी फिल्मों ने शुरुआती समय में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन जानवी ने अपनी बॉडी से लेकर अपने काम पर इतना ज्यादा फोकस किया कि अब वे बड़ी फिल्मों में नजर आती हैं और उनके काम को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अपने फिल्मी करियर में जानवी ने अपने काम से लोगों को अपना खूब दीवाना बनाया। आइए आपको बताते हैं जानवी के नए लुक के बारे में जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा होने लगी है।
सोशल मीडिया के जरिए लुक्स से बनाती है फैंस को दीवाना
जानवी कपूर फिल्मों में काम करने से लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है जिसके चलते आए दिन अपने फैंस के लिए तस्वीर और वीडियो शेयर करती है जो काफी तेजी से वायरल भी हो जाती है। बता दें कि तस्वीरों को फैंस का काफी ज्यादा प्यार मिलता है जिसके चलते उनकी तस्वीरें वायरल होती नजर आती है। जाह्नवी फैंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती जिसके चलते अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वे जब भी नई ड्रेस में सामने आती तो लोगों के होश उड़ जाते है। जानवी के लुक्स को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है साथ में उनके फिटनेस की भी जमकर चर्चा होती नजर आती है। हाल ही में जाह्नवी कपूर को हॉट लुक में देखा गया जिसमें उनको देख लोगों की नजर उन पर ही टिक गई। आइए बताते हैं जाह्नवी कपूर से जुड़ा मजेदार किस्सा।
जाह्नवी ने बताया यह मजेदार किस्सा
जानवी कपूर अपने काम की वजह से लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव रहती है और उनके काम को फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन वह अपने लुक्स और मजेदार किस्से की वजह से भी सुर्खियां बटोरती हुई नज़र आती है। इन्हीं में से एक किस्सा हाल ही में जानवी ने बताया है। जानवी ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया है कि जब उन्हें पैपराजी से बचना होता था तब वह गाड़ी में छुप जाया करती थी। आगे जानवी ने बताया कि मीडिया वालों और फोटोग्राफर से बचने के लिए वे कार की डिक्की में बैठ जाया करती थी जिसके चलते किसी को पता नहीं चलता था कि गाड़ी में वे हैं। जाह्नवी का यह मजेदार किस्सा फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।