Breaking News
काजोल के द्वारा दिया गया ट्रोलिंग पर वह बयान सुनकर लोग उनसे यह पूछने लगे कि वह अपनी बेटी को इस बारे में कैसे समझाती है। तब काजोल ने कहा कि वे अपने बच्चों को हमेशा रियल रहना ही सिखाती हैं।
काजोल के द्वारा दिया गया ट्रोलिंग पर वह बयान सुनकर लोग उनसे यह पूछने लगे कि वह अपनी बेटी को इस बारे में कैसे समझाती है। तब काजोल ने कहा कि वे अपने बच्चों को हमेशा रियल रहना ही सिखाती हैं।

काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को दी यह खास सलाह, ट्रोलिंग पर बेटी को इस तरह समझती नजर आई काजोल

काजोल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है जिसके चलते उनके काम और उनके व्यवहार को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बता दे काजोल के द्वारा दिए गए बयान आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उनका दिलदार अंदाज भी लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आने वाले समय में 9 दिसंबर को काजोल बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ से धमाकेदार एंट्री करने वाली है। जिसका उनके फैंस को काफी समय से इंतजार है और उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब होते भी दिखाई पड़ते हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कई बड़ी बातें कही। साथ ही वह अपनी बेटी को भी खास तरह से समझाती नजर आई और उनका अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

ट्रोलिंग को फेमस होने का जरिया मानती है काजोल

काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को दी यह खास सलाह, ट्रोलिंग पर बेटी को इस तरह समझती नजर आई काजोल

काजोल ने बीते समय टाइम्स ऑफ इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। जिसमें वे ट्रोलिंग पर कई बातें कहती नजर आई। काजोल ने बताया कि किस तरह ट्रोलिंग अब इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की जिंदगी के लिए अहम हिस्सा बन चुका है। काजोल ने बताया कि जो ट्रोल होता है वही फेमस होता है और सबसे ज्यादा फेम उसी के पास होता है। साथ ही काजोल ने बोला कि जिसको लोग ट्रोल करते हैं उसे ही सबसे ज्यादा नोटिस भी किया जाता है। जबकि यह बहुत अजीब बात है। काजोल ने बताया कि ट्रोलिंग से उन्हें फर्क पड़ता है इसलिए वे चाहती है कि यह सब चीजें एक लिमिट तक ही हो। काजोल ने बताया कि ट्रोलिंग से लोगों के जीवन पर भी कई बार बुरा असर पड़ता है। जिसके चलते वे चाहती हैं कि ट्रोलर्स अपनी हद में रह कर ही किसी के बारे में कुछ कहे।

बेटी न्यासा को काजोल ने दी यह सलाह

काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को दी यह खास सलाह, ट्रोलिंग पर बेटी को इस तरह समझती नजर आई काजोल

काजोल के द्वारा दिया गया ट्रोलिंग पर वह बयान सुनकर लोग उनसे यह पूछने लगे कि वह अपनी बेटी को इस बारे में कैसे समझाती है। तब काजोल ने कहा कि वे अपने बच्चों को हमेशा रियल रहना ही सिखाती हैं। साथ ही उन्हें यह भी समझाती है कि दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं जो कि उन पर गलत कमेंट करते हैं जबकि उन्हें उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बल्कि उन दूसरे लोगों पर ध्यान देना चाहिए जो कि उनके बारे में पॉजिटिव सोच रखते हैं। साथ ही हमेशा उन्हें आगे बढ़ते रहने का हौसला भी देते हैं। काजोल का यह बयान सुन लोग काफी ज्यादा प्रेरित हुए। साथ ही यह भी समझ आया कि वह अपनी बेटी को बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े रहने के लिए कई टिप्स देती नजर आती है।

About Prashant Meena

Prashant Meena is the Co-Founder and Chief Editor of Bharat Jaago.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *