Breaking News

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साथ में लगाए ठुमके

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में अर्पिता मेहता के साथ डिजाइनर कुणाल रावल की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल हुए थे।इस ख़ास दिन पर बॉलीवुड के कुछ बड़े नामों की उपस्थिति देखी गई। बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में डिजाइनर कुणाल के रैंप वॉक किया और अब वे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिसेप्शन में भी शामिल हुए, और दोनों ‘छैया छैया’ पर दिल खोलकर डांस करते नजर आए।

मलाइका अरोड़ा ने कुणाल रावल -अर्पिता मेहता प्री-मैरिज में 'छैया छैया' पर अर्जुन कपूर के साथ किया दिल खोलकर डांस
मलाइका अरोड़ा ने कुणाल रावल -अर्पिता मेहता प्री-मैरिज में ‘छैया छैया’ पर अर्जुन कपूर के साथ किया दिल खोलकर डांस

‘छैंया छैंया’ गाना आज भी आइकॉनिक बना हुआ है। यह गाना सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी के साथ ए आर रहमान म्यूजिकल था और 1998 में आई शाहरुख खान, मनीषा कोइराला स्टारर फिल्म दिल से का है।इस फिल्म से प्रीति जिंटा ने डेब्यू किया था और मणिरत्नम ने इसका निर्देशन किया था। गाने की बात करें तो इसमें मलाइका अरोड़ा स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं और उनका डांस लीजेंडरी बना हुआ है।

छैयाँ छैयाँ गाने पर मलाइका और शारूख खान मूवी में डान्स करते हुए
छैयाँ छैयाँ गाने पर मलाइका और शारूख खान मूवी में डान्स करते हुए

अब 24 साल बाद रियलिटी शो के जज-डांसर कुणाल और अर्पिता की पार्टी में गाने पर डांस करते नजर आए। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी थे, जो शाहरुख खान की लाइनों को लिप-सिंक करते और उनके साथ दिल खोलकर डांस करते नजर आए।

वरुण धवन, बादशाह ने भी खूब जमके डान्स  किया
वरुण धवन, बादशाह ने भी खूब जमके डान्स किया

प्री-वेडिंग बैश के लिए, डिजाइनर जोड़े ने 28 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने से पहले उद्योग के दोस्तों के साथ इसे मनाने का फैसला किया।हाल ही में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर जैसे सितारों से सजी इस पार्टी में शामिल हुए थे।यह एक निजी समारोह था जो 28 अगस्त, 2022 को मुंबई के कोलाबा में ताजमहल पैलेस में आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़े:
बॉलीवुड छोड़ अब हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाएँगे अल्लू अर्जुन, न्यूयॉर्क में किया फ़ाइनल

About Prashant Meena

Prashant Meena is the Co-Founder and Chief Editor of Bharat Jaago.

One comment

  1. I was extremely pleased to discover this great site. I want to to thank you for ones time just for this wonderful read!! I definitely liked every little bit of it and i also have you bookmarked to look at new information in your blog.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *