नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान चोटिल होने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने मंगलवार को घोषणा की। नीरज चोपड़ा ने रविवार को यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता था। लेकिन प्रतियोगिता के दौरान उनकी कमर में खिंचाव आया था। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को एक महीने के लिए आराम करने की सलाह दी गई है।
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर का थ्रो दर्ज किया और इसलिए उन्होंने रजत पदक हासिल हुआ। एंडरसन पीटर्स ने 90.54 मीटर का थ्रो दर्ज करने के बाद स्वर्ण पदक हासिल किया। नीरज ने बताया कि चौथे थ्रो के बाद उन्हें उनकी जांघ में थोड़ा खिंचाव महसूस हुआ था। जिसके बाद वह थोड़े चिंता में आ गए बाद में उन्होंने बताया कि हाँ मेरी कमर और जाँघ में थोड़ा खिंचाव है। उन्हें बाद में जाँघ पर पट्टी बांधते हुए भी देखा गया था। नीरज के इस बयान के बाद सारे देश मैं एक उदासी का महोल है। क्यूँकि सभी को नीरज के रूप में एक गोल्ड मेडल पक्का दिखायी दे रहा था।
विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय
अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय एथलीट बने थे नीरज चोपड़ा। अंजू बॉबी जॉर्ज ने पेरिस में आयोजित 2003 विश्व चैम्पियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।
नीरज चोपड़ा को गुरुवार से शुरू होने वाले खेलों में भारत के ध्वजवाहक होने की उम्मीद थी। “नए ध्वजवाहक का फैसला करने के लिए दिन में बाद में हमारी एक बैठक है, ” भारतीय टीम के अधिकारी राजेश भंडारी ने बताया।
अब भारत के रोहित यादव से है मेडल की उमीद
अब नीरज के चोटिल होने के बाद भारत की उम्मीदे रोहित यादव और डीपी मनु है कि वह भारत को एक मेडल ज़रूर दिलाएंगे। अब नीरज की गैरमौजूदगी में जैवलिन थ्रो में भारत की तरफ़ से ये दोनों प्रतिनिधित्व करेंगे।