बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बहुत कम वक्त में इंडस्ट्री में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। वो अभी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं। जान्हवी अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं।
हाल ही में वो मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट की गईं। वैसे तो जान्हवी ने बहुत ही खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, लेकिन बहुत से लोगों को ये पसंद नहीं आई, ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
फुल स्लीव व्हाइट शर्ट से मिला हॉट सेक्सी लुक
जान्हवी कपूर जेसे ही एयरपोर्ट पर अपनी कार से उतरीं, उन्हें पैपराजी ने अपने केमरे से घेर लिया। वो ब्लू कलर की डेनिम और फुल स्लीव व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बालों में हाफ बन बनाकर लुक कंप्लीट किया।
पैपराजी ने उनके इस लुक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस लुक में जान्हवी की शर्ट के कुछ बटन खुले हुए थे, ऐसे में कुछ लोग उनको ट्रोल भी करने लगे।
जब उर्फी से हुई तुलना
अभी कुछ समय पहले जान्हवी मुंबई में हुए एक इवेंट प्रोग्राम में नजर आईं। उस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थीं। उस लुक पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। कुछ यूजर ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी। उनकी फोटो पर एक यूजर ने लिखा था कि लग रहा है मैम को उर्फी जावेद बनना है, इस वजह से वो ऐसी ड्रेस पहन रहीं।
क्या सिंगल हैं?
कुछ दिनों पहले जान्हवी करण के शो में गई थीं। वहां पर उन्होंने खुलासा किया कि वो सिंगल हैं। इसके बाद वो ‘द बीयर बाइसेप्स’ शो में पहुंचीं। वहां पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की।
शो में उन्होंने कहा कि मैं सिंगल रहकर खुश हूं। मैं कई बार अकेली होती हूं। पता नहीं क्यों मुझे किसी ने बाहर ले जाने के लिए नहीं पूछा। मैं केवल उन चीजों को आकर्षित करती हूं, जिन्हें ठीक करने की जरूरत होती है।
आ रहीं कई फिल्में
वहीं करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म गुड लक जेरी रिलीज हुई थी। अब वो मिस्टर एन्ड मिसेज माहि पर काम कर रहीं। ये फिल्म अक्टूबर में आएगी। इसके अलावा वो संजय त्रिपाठी की फिल्म बॉम्बे गर्ल में अपना जादू दिखाएंगी।
यह भी पढ़े:
सुष्मिता सेन कपड़ों की तरह बदलती हैं मर्द, ललित मोदी से पहले इन पुरुषों से बनाए संबंध