इस समय T20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूज़लेंड ओपनर मार्टिन गुप्टिल के पास है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली के पंजाब क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी-20 23 सितंबर को नागपुर और तीसरा और अंतिम टी-20 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
भारतीय कप्तान ने भारत के लिए अभी तक 136 टी-20 मैचों में 3,620 रन बनाए हैं। दिग्गज भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपने शानदार T20 करियर में 323 चौके ओर 171 छक्के लगाए हैं। 35 वर्षीय रोहित दूसरे नंबर पर हैं टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में। कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
कीवी ओपनर बल्लेबाज ने 121 T20 मैचों में 173 छक्के लगाए हैं। रोहित को गुप्टिल की बराबरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 में एक छक्का लगाने की जरूरत है। वहीं रोहित दूसरा छक्के लगाते ही क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बन जाएंगे।
रोहित के बाद तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने दो बार के वर्ल्ड चैंपियन के लिए सिर्फ 79 मैचों में 124 छक्के लगाए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने 120 छक्के लगाए हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन फिंच ने अपने T20 करियर में 117 छक्के लगाए हैं। अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज टी-20 विश्व कप के 2022 संस्करण में गत चैंपियन का नेतृत्व करेंगे।
साल 2022 रोहित के लिए अब तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल अब तक 17 टी-20 मैचों में 26.43 की औसत से 423 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने दो अर्धशतक लगाए हैं। इस साल उन्होंने 143.38 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। रोहित ने 2022 में अब तक 21 छक्के लगा चुके हैं।
यह भी पढ़े:
मौसम के बदलाव से हुई बीमारियां