अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ लम्बे समय से एक रिलेशनशिप में रही हैं। वैसे इस प्रेमी जोड़े ने कहा है कि वे “सिर्फ दोस्त” हैं, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के पास बताने के लिए एक अलग कहानी है।
जानिए इस रिश्ते का पूरा सच
सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में दोनों मिलकर एक गाना रिलीज़ कर रहे हैं। जिसके ज़रिए वह अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने रखेंगे। बताया जा रहा है कि गाने का नाम ‘ब्लॉकबस्टर जोड़ी’ हो सकता है। एक सूत्र ने बताया कि आने वाले महीने में, सोनाक्षी और जहीर दोनों ने अपने रिश्ते के साथ सार्वजनिक होने का फैसला किया है।
इन दोनों ने हाल ही में इस गाने की शूटिंग पूरी की है और अपना ये रिलेशनशिप और गाना शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस गाने के जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर के हालिया मजाक ने प्रशंसकों को उनके रिश्ते के बारे में भी चिंतित कर दिया। पिछले महीने सोनाक्षी के जन्मदिन पर जहीर ने सोनाक्षी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे सोनज़्ज़… मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
बॉलीवुड पर राज करती है ये खूबसूरत ऐक्ट्रेस
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है सोनाक्षी सिन्हा। और उनका जन्म बिहार मैं हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू सलमान ख़ान स्टारर फ़िल्म दबंग से किया था। और इन्होंने आते ही बॉलीवुड पर अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि इनका नाम आज बॉलीवुड के बड़े सितारों में आता है। इनका कहना है कि बॉलीवुड में इनकी चहेते सलमान ख़ान और अक्षय कुमार है। उन्होंने एक इंटरव्यू में पूछे जाने पर यह भी बताया था कि ऋतिक रोशन को भी अपना क्रश मानती है।
आपको ये भी बता दें कि ये फ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कर चुकी हैं जिसमें ये हैं अपने कॉलेज में अव्वल आयी थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में क़दम रखा और सबको ये बता दिया कि यहाँ भी राज करने आयी है। लोगों को इनकी डेबु फ़िल्म दबंग में सलमान ख़ान और उनकी जोड़ी ज़बरदस्त लगी। और वह फ़िल्म सूपर डूपर हिट थी।
यह भी पढ़े:
जानिए क्या है जाह्नवी कपूर की ज़बरदस्त बॉडी का राज