सोनम कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है और अपने लुक्स और फिटनेस की वजह से हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। बता दे अपनी शादी के बाद से ही लगातार वे सुर्खियों का हिस्सा बनी रही। जिसके चलते जब उन्होंने अपने पति आनंद अहूजा से शादी की तो लोगों ने दोनों की जोड़ी की जमकर सराहना की। वहीं कुछ लोग ऐसे थे जो उन्हें एज डिफरेंस की वजह से काफी ज्यादा ट्रोल करने लगे। हालांकि सोनम के लुक आए दिन लोगों के जेहन में रहते हैं और उनकी तस्वीरों को भी लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई रहती है और लोग उनके लुक्स की जमकर सराहना करते हैं।
बेटे के जन्म के बाद इतनी जल्दी फिट हुई सोनम
सोनम कपूर ने इसी साल कुछ महीनों पहले अपने बेटे वायु को जन्म दिया। जिसके बाद लोगो ने उनके बेटे होने कि उन्हें ढेरों बधाइयां दी और उनकी सलामती की भी वे सभी दुआ करने लगे। बता दे सोनम का वेट उस समय काफी ज्यादा बढ़ गया था और प्रेग्नेंसी के समय भी वे अपने आपको फिट रखने के लिए योगा और एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही थी। हालांकि जब उनकी डिलीवरी हुई तब लोग उनके लुक्स को देखने के लिए काफी ज्यादा बेकरार रहते थे और जब भी वे कैमरे के सामने आती थी तो लोग उनकी तस्वीरें लेने से कभी पीछे नहीं रहते थे। यही वजह है कि उनकी तस्वीरों को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता था। आगे बताते हैं किस तरह अपने आपको डिलीवरी के बाद इतनी जल्दी सोनम ने कर लिया है फिट।
सोनम की बोल्डनेस के दीवाने हुए फैंस
सोनम कपूर के लुक्स लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं और आए दिन अपनी फिटनेस के जरिए भी वे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती नजर आती है। बता दे सोनम का स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आता है जिसके चलते वे उनके स्टाइलिश अंदाज कि हमेशा सराहना करते हैं। हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है जिसमें हम देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक कलर की काफी शानदार ड्रेस पहनी हुई है जिसके साथ स्मोकी आई मेकअप और बोल्ड लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप लुक को कंप्लीट किया है। बता दे सोनम का यह अट्रैक्टिव लुक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और वह शानदार पोज देती भी दिखाई पड़ रही है। सोनम का लुक देखते ही फैंस उनके दीवाने हो गए और सोशल मीडिया पर भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।